फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक दबाव के चलते नहीं हो सकी नई अनाज मंडी से सब्जी मंडी स्थानांतरित

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। शहर की नई अनाज मंडी में करीब 25 वर्षों से सब्जी मंडी अवैध तरीके से संचालित है। मार्केट कमेटी की ओर से सब्जी मंडी को दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए कई बार सब्जी व्यापारियों को नोटिस दिया जा चुका है। लेकिन, राजनीतिक दबाव के कारण अब तक नई अनाज मंडी से सब्जी मंडी शिफ्ट नहीं हो सकी है। इस कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अप्रैल माह में एसडीएम ने मार्केट कमेटी सचिव को पत्र जारी कर एक हफ्ते के अंदर सब्जी मंडी को शिफ्ट करने के आदेश दिए थे। लेकिन, कुछ व्यापारियों की जिद और राजनीतिक दबाव के कारण एसडीएम के आदेश का पालन नहीं हुआ। क्षेत्र के लोगों ने फिर मार्केट कमेटी द्वारा अलॉट जगह पर सब्जी मंडी को शिफ्ट करने की मांग की है।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी प्रशासन ने नई अनाज मंडी के पीछे नई सब्जी मंडी की जगह निश्चित कर दी है। लेकिन, सब्जी मंडी के कुछ व्यापारियों की हठधर्मिता के कारण सब्जी मंडी को शिफ्ट करने से प्रशासन भी बचता नजर आ रहा है। अप्रैल माह में एसडीएम डॉ. नरेश कुमार ने मार्केट कमेटी के सचिव को लिखित पत्र जारी कर 1 सप्ताह के अंदर इस मंडी को शिफ्ट करने के आदेश दिए थे। एसडीएम के आदेशों के अनुपालन में मार्केट कमेटी के तत्कालीन सचिव ने सब्जी मंडी के व्यापारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने तुरंत प्रभाव से सब्जी मंडी को शिफ्ट करने की बात कही। इसके बाद दुकानदारों ने दोबारा राजनीतिक शरण लेकर सब्जी मंडी दूसरी जगह शिफ्ट नहीं की।
तावडू मार्केट कमेटी सचिव मोहन जोयल ने बताया कि नई अनाज मंडी परिसर से सब्जी मंडी को शिफ्ट करने की प्रक्रिया चल रही है। सब्जी विक्रेताओं को नोटिस भेजे जा रहे हैं। उन्हें आदेश मिला है कि जिन प्लॉट धारकों ने मार्केट कमेटी की जगह में अब तक निर्माण नहीं किया है उन्हें 15 जून तक एक्सटेंशन फीस जमा करनी होगी। यदि इसके बाद भी यह प्लॉट धारक एक्सटेंशन फीस जमा नहीं करते हैं तो उनके प्लॉट को मार्केट कमेटी द्वारा जब्त कर लेगी। उन्होंने बताया कि 27 प्लॉट धारकों को आगामी 15 जून तक कुल 36 लाख 13 हजार 750 रुपये जमा करने होंगे। इन सभी को वर्ष 2015 में कब्जा दे दिया गया था। वहीं, प्लॉट धारक उमर मोहम्मद, दीन मोहम्मद, जतिन सिंगला, सुरेंद्र कुमार, ओम प्रकाश आदि ने एक्सटेंशन फीस लेने का विरोध जताते हुए कहा कि जब सब्जी मंडी शिफ्ट ही नहीं की जा रही है तो वहां पर निर्माण करवाना बेकार है। उन्होंने मांग की है कि मार्केट कमेटी द्वारा जल्द से जल्द सब्जी मंडी शिफ्ट की जाए। (संवाद)
विज्ञापन

संक्रमण बढ़ने का खतरा
सब्जी मंडी के आसपास गंदगी का अंबार है। यहां पर कोविड नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जाती हैं। मंडी में लोग बगैर मास्क के आते हैं। वहीं, दुकानदार भी बगैर मास्क रहते हैं। इस कारण संक्रमण बढ़ने का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन

फोटो 1- नई अनाज मंडी में संचालित सब्जी मंडी में लगा गंदगी का ढेर।
फोटो। इसी जगह पर शिफ्ट होनी है नई सब्जी मंडी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें