नूंह। जिले में काफी दिनों बाद कोरोना संक्रमण के मामले बेहद कम आए। शनिवार को दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें नूंह और नगीना खंड में एक-एक मामला सामने आया है। वहीं, 9 लोगों ने संक्रमण को मात दी।
अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 64 है। जिले में अभी 1974 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है। अभी भी जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर दिन लगभग 800 मरीजों की कोरोना जांच की जा रही है। जिले में अब तक कोरोना के 4923 मामले सामने आए हैं। इनमें से 4756 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, कोरोना से जिले में अब तक 103 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में अब तक 104944 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है। इनमें से 92339 लोगों ने अपनी निगरानी अवधि पूरी कर ली है। शेष 12605 लोग अंडर सर्विलांस हैं। अब तक 269886 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 262061 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।