फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। जिले के मध्य से निकलकर मुंबई के लिए बनाए जा रहे निर्माणाधीन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य अभी पूरा ही नहीं हो पाया है। वहीं तीन दिन लगातार हुई बारिश ने एक्सप्रेस वे के निर्माणाधीन पुल में कई खामियों को उजागर किया है। एक्सप्रेस वे की मिट्टी खिसकने और जगह-जगह जलभराव होने के चलते मिट्टी का कटान हो गया है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि प्रशासन समय पर सतर्क नहीं हुआ तो भविष्य में बड़ा खामियाजा उठाना पड़ेगा। कई गांव के लोग निर्माणाधीन पुल में खामियों को लेकर लगातार प्रदर्शन तक कर रहे हैं। खंड के गांव शाहपुर में मुंबई एक्सप्रेस वे निर्माणाधीन मार्ग में पहाड़ के पानी को निकालने के लिए पुलिया बनाई गई है। पुल के ऊपर की रेत पुलिया के नीचे लगभग 5 फुट तक भर गई। जिससे लोगों के आवागमन के साथ-साथ पानी निकासी का रास्ता भी पूरी तरह बंद हो गया । पहाड़ों की ओर से आने वाले पानी का रास्ता बंद होने से निर्माणाधीन पुल को काफी नुकसान हो सकता है। साथ ही आवागमन का रास्ता बंद होने से लोगों और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है ।
घटिया सामग्री लगाने का आरोप
सुरक्षा सेवा न्याय फांउडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जफरूदीन गूमल ने एक्सप्रेस वे पर घटिया सामग्री लगाए जाने और अनियमितताएं बरते जाने का आरोप लगाते लगाया है। उन्होंने बताया कि लगभग एक माह पूर्व देश के प्रधानमंत्री को पोर्टल के माध्यम से निर्माण कार्य में बढ़ती जा रही भारी अनियमितताओं को लेकर शिकायत भेजी गई है। इलाके के सलीम खान, हबीब, उस्मान खान, वली मोहम्मद, इस्लाम, असलम खान, हनीफ ,जमील आदि का कहना है कि गांव के एक जागरूक व्यक्ति द्वारा आरटीआई के माध्यम से निर्माण कार्य को लेकर जानकारी मांगी गई लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्र परिचय ऱ्
ऱ् निर्माणाधीन पुलिया के नीचे बरसात के पानी के साथ आई रेत,
जगह जगह मिट्टी कटान से सड़क के साथ हुए गड्ढे।
मिट्टी कटाव को रोकने के लिए मशीन का प्रयोग करते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें