फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिवाली पर खाली दौड़ीं सिटी ई-बसें, अब बढ़े यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहार से पहले और बाद में यात्रियों की संख्या सामान्य से 20 से 25 फीसदी तक रही अधिक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। दिवाली और भैया दूज के त्योहार पर बड़ी संख्या में लोगों के अपने गांव और गृह जनपद जाने के कारण सिटी ई-बसों को यात्री नहीं मिले। दो दिन तक लोकल रूटों पर बसें लगभग खाली दौड़ती रहीं। बसों में इक्का-दुक्का यात्री ही सफर करते नजर आए। हालांकि, त्योहार से पहले और छुट्टियां खत्म होने के बाद यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों के मुकाबले 20 से 25 फीसदी तक अधिक रही। बृहस्पतिवार सुबह से ही बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी।

दिवाली और भैया दूज पर शहर के अधिकांश बाजारों, औद्योगिक क्षेत्रों और आवासीय सेक्टरों में लोगों की आवाजाही कम हो गई थी। बड़ी संख्या में नौकरीपेशा और अन्य लोग त्योहार मनाने के लिए अपने गांव और गृह जनपद चले गए थे। इसका सीधा असर सिटी ई-बसों के संचालन पर पड़ा। लोकल रूटों पर यात्रियों की कमी के चलते बसें दिनभर खाली दौड़ती रहीं। कई बसों में पूरे सफर के दौरान गिने-चुने यात्री ही मिले।
विज्ञापन


वहीं, दिवाली से पहले खरीदारी और अन्य जरूरी कामों के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ने से बसों में सामान्य दिनों के मुकाबले अधिक भीड़ रही। त्योहार की छुट्टियां समाप्त होने के बाद लोग वापस शहर लौटने लगे हैं। इसका असर बृहस्पतिवार सुबह से ही दिखाई देने लगा। प्रमुख मार्गों और बस स्टॉप पर यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी। सिटी ई-बसों में भी पहले की तरह सवारियां मिलने लगीं।
विज्ञापन


सिटी ई-बस डिपो नोएडा के एआरएम राजेश वर्मा ने बताया कि दिवाली और भैया दूज के दौरान दो दिन यात्रियों की संख्या काफी कम रही। अधिकांश बसें लगभग खाली ही संचालित हुईं। हालांकि, दिवाली से पहले और त्योहार के बाद यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों के मुकाबले 20 से 25 फीसदी तक अधिक रही। बृहस्पतिवार से बसों में यात्रियों की संख्या फिर बढ़ने लगी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें