फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गौड़ सिटी की झील में मृत मिलीं मछलियां

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सिटी के लेक व्यू पार्क के तालाब में मरी मछलियां। स्रोत निवासी
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौड़ सिटी-1 के झील वाले पार्क में बृहस्पतिवार सुबह बड़ी संख्या में मछलियां मृत मिलीं। घटना के बाद स्थानीय निवासियों में नाराजगी है। सोशल मीडिया पर मछलियों के मरने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें झील के पानी में कई मछलियां मृत अवस्था में दिखाई दे रही हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि झील में मछलियों के मरने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार ऐसी स्थिति बन चुकी है, लेकिन प्रबंधन ने स्थायी समाधान नहीं किया। लोगों ने झील की नियमित सफाई और पानी की गुणवत्ता की जांच नहीं होने का आरोप लगाया है। उन्होंने पानी की जांच कराने, झील की सफाई और मछलियों की मौत के कारणों का पता लगाने की मांग की है। मत्स्य निरीक्षक हरि शंकर शर्मा ने बताया कि वह छुट्टी पर हैं और उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। उन्होंने जानकारी लेकर झील का निरीक्षण कराने के लिए टीम भेजने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें