काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के 10वीं (आईसीएसई) व 12वीं (आईएससी) के नतीजे घोषित हो गए हैं। नतीजों को सीआईएससीई की वेबसाइट से देखा जा सकता है।
सीआईएससीई का दसवीं का पास परसेंटेज 99.98 है, बाहरवीं का 99.76 प्रतिशत। इस बार दसवीं में लड़के और लड़कियों का पास प्रतिशत बराबर रहा। वहीं बाहरवीं में लड़कियां फिर लड़कों से आगे रही हैं, लड़कियों का पास परसेंटेज 99.86 रहा है। वहीं लड़कों का 99.66 प्रतिशत रहा है।
उत्तर प्रदेश का दसवीं का पास परसेंटेज 99.95 और बाहरवीं का 99.71 फीसदी रहा। वहीं उत्तराखंड का दसवीं का 99.96 और बाहरवीं का 99.85 फीसदी रहा।
भारत में दसवीं का रिजल्ट दक्षिण क्षेत्र में 100 फीसदी रहा है। जबकि बाहरवीं का 99.91 प्रतिशत रहा है। बता दें कि इस साल मैरिज लिस्ट नहीं बनेगी। बोर्ड ने कोरोना के मद्देनजर यह फैसला लिया है।
बोर्ड की वेबसाइट
www.cisce.org और www.results.cisce.org पर बोर्ड ने रिजल्ट जारी कर दिया है। नतीजों को एसएमएस से भी प्राप्त किया जा सकता है। मालूम हो कि इस बार कोरोना महामारी के कारण 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। परीक्षा ना होने के कारण नतीजे विद्यार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर जारी किए गए हैं।
सीआईएससीई बोर्ड से संबद्धित स्कूल नतीजों को बोर्ड के कैरियर पोर्टल पर जाकर देख सकते हैं। इसके लिए स्कूलों को पोर्टल पर जाकर लॉग इन करना होगा। एसएमएस से रिजल्ट प्राप्त करने के लिए दसवीं के छात्र को आईसीएसई लिखकर अपना सात अंकों का यूनिक आईडी नंबर टाइप कर इस नंबर पर 09248082883 पर भेजना होगा।
इसी तरह 12 वीं के छात्रों को रिजल्ट प्राप्त करने के लिए आईएससी अपना सात अंकों का यूनिक आईडी टाइप कर इस नंबर पर 09248082883 पर भेजना होगा।