फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गोलाकार स्काईवॉक को आईआईटी की मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-62 मॉडल टाउन गोलचक्कर पर होगा निर्माण
विज्ञापन

-
34.24 करोड़ रुपये की लागत आएगी

12 माह का समय लगेगा निर्माण
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-62 मॉडल टाउन गोलचक्कर पर गोलाकार स्काईवॉक बनाने की परियोजना के डिजाइन व ड्राइंग को परीक्षण के बाद आईआईटी दिल्ली की मंजूरी मिल गई है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि आईआईटी की मंजूरी के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
करीब 400 मीटर के इस स्काईवॉक के निर्माण में 34.24 करोड़ रुपये खर्च होंगे। निर्माण कार्य में 12 माह का समय लगेगा। यह स्काईवॉक नेशनल हाईवे-9 (दिल्ली-मेरठ-एक्सप्रेस-वे) से शहर में आने वाले वाहनों को जाम से निजात दिलाएगा। यहां हजारों रोजाना लोग सड़क पार करते हैं जिससे जाम लग जाता है। गोलकार स्काईवॉक पर राहगीरों को चढ़ने में कोई परेशानी न हो इसके लिए नोएडा की तरफ एस्केलेटर व नेशनल हाईवे की तरफ दो लिफ्ट लगेंगी। गोलचक्कर से आगे हाईवे पर फुटओवर ब्रिज बना है। इसे भी स्काईवॉक से जोड़ा जाएगा। स्काईवॉक को पिलरों पर खड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 हजार लोग रोज पैदल चलते हैं
प्राधिकरण की तरफ से करवाए गए सर्वे में यह बात सामने आई है कि गोलचक्कर से प्रतिदिन 50 हजार से ज्यादा लोगों का पैदल आवागमन होता है। मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली व नोएडा की तरफ से जाने वाले लोग ऑटो व बस से यहां उतरते हैं। जब लोग पैदल गोलचक्कर पार करते हैं तो वाहनों के रास्ते में बाधा आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें