फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोसाइटी में गिरा प्लास्टर का हिस्सा, बाल-बाल बचे निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-77 स्थित प्रतीक विस्टीरिया सोसाइटी में मंगलवार शाम एक टावर की बालकनी से प्लास्टर का हिस्सा टूटकर गिर गया। घटना के समय नीचे खड़े लोग बाल-बाल बच गए। निवासियों ने नोएडा प्राधिकरण के सीईओ को पत्र देकर बिल्डर की जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।
विज्ञापन

हालांकि, सोसाइटी का संचालन हाल में एओए कर रही है। निवासियों के मुताबिक, फंड के अभाव में जर्जर हो चुके टावरों की मरम्मत नहीं हो पा रही है। बिल्डर ने एओए के खाते में आईएफएमएस फंड हस्तांतरित नहीं किया है। फंड नहीं मिलने से सोसाइटी का संरचनात्मक ढांचा कमजोर होने की बात कही जा रही है। बालकनी, स्लैब और प्लास्टर खराब होने के मद्देनजर निवासियों ने स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने की मांग की है।
सोसाइटी निवासी अमित गुप्ता ने बताया कि बिल्डर की ओर से सोसाइटी में सुरक्षा संबंधी काम पूरे नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्राधिकरण को बिल्डर की जिम्मेदारी तय करनी चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें