नोएडा। महिला उद्यमियों को एक-दूसरे से जोड़ने और कारोबार के विस्तार के लिए नए अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इंडियन वीमेन वर्किंग कम्यूनिटी (आईडब्लयूडब्ल्यू) की ओर से दिवाली कनेक्ट फॉर वीमेन एंटरप्राइजेज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां बड़ी संख्या में महिला उद्यमियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान उद्यमियों ने अपने कारोबार, उत्पादों और सेवाओं की जानकारी साझा करने के साथ एक-दूसरे के साथ नए व्यावसायिक संपर्क भी बनाए। कार्यक्रम का नेतृत्व आईडबल्यूब्ल्यू की संस्थापक दीप्ति गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि महिला उद्यमियों के लिए मजबूत नेटवर्क तैयार करना जरूरी है, क्योंकि आपसी सहयोग और अनुभव साझा करने से कारोबार के नए रास्ते खुल सकते हैं। मॉडरेटर सीएफपी नूतन कश्यप ने महिला उद्यमियों के साथ संवाद करते हुए बेहतर बिजनेस प्लानिंग, वित्तीय समझ और कारोबार के विस्तार से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की। वहीं आईडब्ल्यूडब्ल्यू मेरठ-गाजियाबाद चैप्टर की प्रमुख रूपाली गुप्ता ने प्रदर्शनी में उत्पादों को प्रदर्शित करने के महत्व पर जोर दिया। संगठन के अनुसार, उसका पैन-इंडिया कम्युनिटी नेटवर्क 80 हजार से अधिक महिलाओं को जोड़ चुका है। ब्यूरो