फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: कार में फुटबॉल लगने पर बच्चों की पिटाई, बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों से भी मारपीट

Thu, 16 Nov 2023 11:29 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा के बीटा-टू कोतवाली क्षेत्र स्थित पार्श्वनाथ एस्टेट सोसाइटी में बच्चों की फुटबॉल कार में लग गई। इससे शुरू हुए विवाद में कार मालिक और उसके भाई ने बच्चों की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के बीटा-टू कोतवाली क्षेत्र स्थित पार्श्वनाथ एस्टेट सोसाइटी में बच्चों की फुटबॉल कार में लग गई। इससे शुरू हुए विवाद में कार मालिक और उसके भाई ने बच्चों की पिटाई कर दी। बीच बचाव करने पहुंचे। एक बच्चे के पिता से भी आरोपियों ने मारपीट की। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में लाठी डंडे चले। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


सोमवार शाम पार्श्वनाथ एस्टेट सोसाइटी में कुछ बच्चे फुटबॉल खेल रहे थे। उसी दौरान फुटबॉल सोसाइटी में रहने वाले विशाल की कार में जा लगी। इससे कार का अलार्म बजने लगा। अलार्म सुनकर बाहर निकले विशाल व उसके भाई ने बच्चों की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंचे बच्चों के पिता से भी मारपीट की गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की महिला की शिकायत पर आरोपी विशाल व उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं विशाल ने भी दूसरे पक्ष के दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें