फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा : चाइल्ड पीजीआई में छह घंटे में आठ की मौत, ऑक्सीजन की कमी से इनकार

Sun, 25 Apr 2021 12:49 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

  • सेक्टर-30 चाइल्ड पीजीआई में आठ संक्रमितों की मौत 
  • चाइल्ड पीजीआई में शुक्रवार रात 11 बजे से शनिवार सुबह 5 बजे के बीच आठ मरीजों की मौत की सूचना फैलने के बाद संस्थान में हड़कंप मच गया
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में ऑक्सीजन की कमी से कोरोना संक्रमितों की सांसें टूट रही हैं। शनिवार को सेक्टर-30 चाइल्ड पीजीआई में आठ संक्रमितों की मौत हो गई। दिनभर ऑक्सीजन की कमी के कारण मौतें होने की चर्चा रही। चिकित्सा अधीक्षक ने आठ मरीजों के मरने की पुष्टि तो की, लेकिन ऑक्सीजन की कमी से साफ इनकार किया है। वहीं, आठ लोगों की मृत्यु होने का यह आंकड़ा शनिवार को जारी राज्य सरकार की रिपोर्ट में भी नहीं दिया गया है।

विज्ञापन


चाइल्ड पीजीआई में शुक्रवार रात 11 बजे से शनिवार सुबह 5 बजे के बीच आठ मरीजों की मौत की सूचना फैलने के बाद संस्थान में हड़कंप मच गया। इसमें 30 से 50 वर्ष व मरीज 50 से 70 वर्ष के मरीज शामिल थे। परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार करने चले गए। संस्थान मृतकों की जानकारी साझा करने से कतराता रहा।

ऑक्सीजन की कमी से इनकार
अधिकारियों का कहना है कि गंभीर मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। रोजाना 70 ऑक्सीजन सिलिंडर की खपत हो रही है, जबकि सामान्य दिनों में 6 की खपत होती थी। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आकाश राज ने बताया कि संस्थान में आठ मरीजों की मौत हुई है, जिनमें अधिक संक्रमण था। ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत नहीं हुई है। अस्पताल में एक मिनट भी ऑक्सीजन बाधित नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें