फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रजोकरी में बारिश में खेलते हुए बच्चा खुले सीवर में गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
-सूचना मिलते ही पहुंची एजेंसियों ने घंटों की तलाश
विज्ञापन

-बाद में किसी तरह सुरक्षित बाहर निकला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के रजोकरी इलाके में बारिश में खेलते समय सात साल का बच्चा खुले सीवर में गिर गया। सूचना पर पहुंची एजेंसियों ने उसे कई घंटों तक तलाश किया। बाद में वह खुद ही सुरक्षित बाहर निकल आया।
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल के अनुसार पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को बृहस्पतिवार दोपहर करीब 1.15 बजे सूचना मिली कि रजोकरी के पास एक बच्चा खुले सीवर में गिर गया है। बच्चे का पता लगाने के शुरुआती प्रयास असफल रहे, जिसके बाद पीसीआर स्टाफ ने वसंत कुंज दक्षिण पुलिस थाने को सूचित किया और तलाशी अभियान शुरू किया। इसके बाद सीवर लाइन के किनारे और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए, जिसमें दो लड़के सीवर के पास दौड़ते हुए दिखाई दिए और उनमें से एक सीवर में गिरता नजर आया। जिस जगह बच्चा गिरा था, उससे लगभग 20 फुट की दूरी पर सीवर खुला मिला, जिससे संभवत: वह बाहर निकल पाया होगा। लड़के का पता लगाने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को स्थानीय सोशल मीडिया समूहों में प्रसारित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
एमसीडी स्कूल के शिक्षक ने पहचान की-
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को राजोकरी स्थित एमसीडी स्कूल के एक शिक्षक ने लड़के की पहचान कक्षा तीन के छात्र और राजोकरी गांव के निवासी के रूप में की। उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने लड़के से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अपने एक दोस्त के साथ बारिश का मजा लेने गया था। लड़के ने बताया कि पानी का बहाव तेज होने के कारण सीवर दिखाई नहीं दे रहा था और वह गलती से उसमें गिर गया। वह कुछ दूरी पर खुले सीवर से सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहा और घटना के बारे में किसी को बताए बिना घर लौट गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें