फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फार्म हाउस के स्वीमिंग पूल में डूबने से बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीपुर स्थित निजी फार्म हाउस में पिता के साथ नहाने गया था
विज्ञापन

पिता फोन सुनने बाहर निकले, उसी दौरान 11 साल का मासूम डूबा
परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई, थाने के बाहर प्रदर्शन किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अलीपुर स्थित एक फार्म हाउस के स्वीमिंग पूल में नहाने के दौरान वंश (11) की मौत हो गई। पिता मोबाइल पर बात करने के लिए पूल से बाहर निकले थे। इस बीच चंद मिनटों में वंश डूब गया। बेटे को पूल से निकालकर पिता नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिवार का आरोप है कि फार्म हाउस दो पुलिसकर्मियों ने लीज पर लिया हुआ है। मौके पर कोई सुरक्षा गार्ड भी नहीं था। जांच में लापरवाही का आरोप लगाते हुए बुधवार को परिजनों ने अलीपुर थाने के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

गढ़ी निवासी वंश के परिवार में पिता बलराज, मां नीलम, 14 साल की बड़ी बहन है। बलराज मिनी टेंपो चलाते हैं। वंश निजी स्कूल में छठी का छात्र था। परिजनों के मुताबिक, 14 मई को वंश पिता के साथ निजी फार्म हाउस में नहाने गया था। यहां 150 रुपये लेकर एक घंटे तक नहाने की व्यवस्था है। पिता-पुत्र पूल में नहा रहे थे। इस बीच बलराज के मोबाइल पर घर से कॉल आई जिसे सुनने के लिए वे बाहर निकल गए। उस समय कुछ और लड़के वहां नहा रहे थे। वापस आने पर पिता को वंश डूबा हुआ दिखा। बलराज उसे निकालकर नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पिता ने वंश के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार रही है। परिजनों ने बुधवार को प्रदर्शन किया तो पुलिस अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें