फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में झुलसने के कारण बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। पाटूका गांव में गैस रिसाव के कारण लगी आग में झुलसे परिवार के 9 सदस्यों में से बृहस्पतिवार की रात 13 वर्षीय बच्चे दिलशाद की भी मौत हो गई । जबकि इस हादसे में दो बच्चों की पहले ही मौत हो चुकी हैं।
विज्ञापन

गांव पाटूका में 29 अक्तूबर को ज़ाकिर पुत्र मतीन के घर में रात के समय गैस रिसाव होने से आग लग गई थी। जिसमें परिवार के 9 सदस्य बुरी तरह झुलस गए थे। जिन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए दिल्ली में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान घटना के दो दिन बाद दो बच्चों की मौत हो गई थी। जबकि बाकी का उपचार दिल्ली में चल रहा था। जिनमें से बृहस्पतिवार को दिलशाद की भी देर रात मौत हो गई। ग्रामीण हबीब, ज़ाहिर, आसू आदि ने बताया कि आग में झुलसा परिवार बेहद गरीब है। जिन्हें प्रशासन की और अभी तक कोई आर्थिक मदद नहीं दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से परिवार की आर्थिक मदद की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें