फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भारत मंडपम में यमुना और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्टॉल पर पहुंचे मुख्य सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों प्राधिकरणों की प्रमुख परियोजनाओं और औद्योगिक निवेश की जानकारी ली
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शनिवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में यूपी के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने यमुना और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्टॉल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने यीडा और ग्रेटर नोएडा में चल रही प्रमुख परियोजनाओं और औद्योगिक निवेश की जानकारी ली।
यूपी पवेलियन में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्टॉल पर एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने मुख्य सचिव को जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि यहां प्रमुख औद्योगिक, बुनियादी ढांचा और विकास परियोजनाएं प्रदर्शित की गई हैं। इनका उद्देश्य निवेशकों को आकर्षित करना है। इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप, मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब और मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब से जुड़ी जानकारियां भी दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मुख्य सचिव यमुना प्राधिकरण के स्टॉल पर भी पहुंचे। यहां सीईओ राकेश कुमार सिंह ने उन्हें स्टॉल पर प्रदर्शित परियोजनाओं की जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि एयरपोर्ट परियोजना, इंडस्ट्रियल क्लस्टर्स की प्रगति और मेडिकल डिवाइसेज पार्क सहित अन्य परियोजनाएं निवेशकों को आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें