फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पैसे के लेनदेन को लेकर की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के रामपुर फतेहपुर गांव में पांच नवंबर को पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। किराए पर रहने वाले चंद्रपाल शर्मा के साथ गांव निवासी रोहित, मोहित और राहुल ने गाली-गलौज कर मारपीट की। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि चंद्रपाल शर्मा ओम भाटी के मकान में किराए पर रहते हैं। विवाद बढ़ने पर तीनों युवकों ने चंद्रपाल को पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल चंद्रपाल शर्मा को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद उन्होंने मारपीट करने वाले तीनों भाइयों के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें