योगी आदित्यनाथ अपराह्न 3:10 बजे बरेली के एकीकृत कोविड कमांड कंट्रोल रूम में पहुंचे और व्यवस्था समझी। करीब सात मिनट रुकने के बाद वह जनप्रतिनिधियों व अफसरों के साथ बैठक की।
कोविड सेंटर पहुंचे सीएम ने स्टाफ से पूछा, जब फोन आता है तो कैसे मैनेज करते हैं। स्टाफ ने जवाब दिया, सर फोन आते ही डिटेल नोट करते हैं। अस्पताल में भर्ती, ऑक्सीजन जैसी जरूरतों को पूरा करवाने के प्रयास होता है। जवाब सुनकर सीएम संतुष्ट नजर आए। डीएम नीतीश कुमार, एसएसपी रोहित सिंह समेत बाकी अधिकारी मौजूद रहे।