फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छिजारसी भी 108 एंबुलेंस सेवा के हॉट स्पॉट की सूची में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


नोएडा। बढ़ती दुर्घटनाओं और आपात स्थितियों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने छिजारसी को भी 108 एंबुलेंस सेवा के हॉट स्पॉट में शामिल कर लिया है। इससे हॉट स्पॉट की संख्या बढ़कर चार हो गई है। अब अगाहपुर, सेक्टर-39 और भंगेल पहले ही इस सूची में शामिल थे। इन क्षेत्रों से प्रतिदिन औसतन 10 से 15 इमरजेंसी कॉल आती हैं। सड़क हादसे, अचानक तबीयत बिगड़ने, और अन्य आपात स्थितियों के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए इन सभी हॉटस्पॉट क्षेत्रों में 108 एंबुलेंस को स्थायी रूप से तैनात किया गया है ताकि जरूरत पड़ने पर कम से कम समय में मरीजों तक पहुंचा जा सके।

नेशनल हाईवे और व्यस्त मार्गों के पास होने के कारण यहां दुर्घटनाओं की संभावना अधिक बनी रहती है। अगाहपुर और भंगेल में घनी आबादी और ट्रैफिक दबाव के चलते इमरजेंसी कॉल की संख्या ज्यादा रहती है। सेक्टर-39 में जिला अस्पताल होने के कारण बड़ी संख्या में आपात कॉल आती हैं।
विज्ञापन


छिजारसी के हॉट स्पॉट बनने से रिस्पॉन्स टाइम में और भी कमी आएगी। पहले एंबुलेंस को दूर से भेजना पड़ता था, जिससे मरीज तक पहुंचने में समय लगता था। जिला प्रभारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि अब हॉट स्पॉट चार हो गए हैं। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 108 नंबर पर कॉल करे, ताकि एंबुलेंस समय पर मौके पर पहुंच सके। आवश्यकता पड़ने पर अन्य क्षेत्रों को भी हॉट स्पॉट सूची में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन




औसतन 7 मिनट में पहुंच रही एंबुलेंस
एंबुलेंस को कॉल मिलने के बाद अधिकतम 15 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचना होता है लेकिन जिले में औसतन यह समय घटकर 7 मिनट है। जिले में 108 की 14 एंबुलेंस हैं, जो अलग-अलग स्थानों पर खड़ी रहती हैं। तुरंत कॉल आने पर नजदीकी एंबुलेंस को मौके पर भेजा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें