फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नहाय खाय के साथ छठ पर्व आज से, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने छठ घाटों पर की साफ-सफाई, बनाए जा रहे कृत्रिम तालाब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा/यमुना सिटी। नहाय-खाय के साथ छठ पर्व शनिवार से शुरू होगा। श्रद्धालु स्नान करने के बाद दाल, चावल और लौकी की सब्जी खाकर व्रत शुरू करेंगे। शहर के सेक्टरों, सोसायटियों और गांवों में शुक्रवार को पूरा दिन तैयारियां चलीं।
सेक्टर-137 स्थित अजनारा सोसायटी की निधि अस्थाना ने बताया कि उन्होंने घर पर नए इंडक्शन चूल्हे पर लौकी की सब्जी, दाल और चावल बनाने की व्यवस्था की है। अंजली ने बताया कि व्रत की पूरी तैयारी कर ली गई है। सेक्टर-75 स्थित गोल्फसिटी और सेक्टर-34 स्थित बी-3 अरावली अपार्टमेंट में सूर्य उपासना की तैयारी चली।
विज्ञापन

पूर्वांचल मित्र मंडल छठ पूजा समिति के तत्वावधान में सेक्टर-31 स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में शुक्रवार को जेसीबी से घाट बनाया गया। समिति के महासचिव राघवेंद्र दुबे ने बताया कि शनिवार को घाट की सफाई व समतलीकरण किया जाएगा। गौड़ यमुना सिटी में भी पूजा स्थल पर साफ-सफाई की गई। सोसाइटी में कृत्रिम तालाब बनाया जा रहा है। निवासी बादशाह सिंह ने बताया शनिवार से नहाय-खाय के साथ छठ पर्व शुरू हो रहा है।
नृत्यांगना अनु सिन्हा और गायिका अनन्या सिंह देंगी प्रस्तुति
प्रवासी महासंघ नोएडा छठ पूजनोत्सव का आयोजन 27 अक्टूबर को नोएडा स्टेडियम करेगा। महासंघ के अध्यक्ष आलोक वत्स ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए गंगाजल से भरा अस्थायी कुंड तैयार की गई है जहां व्रती डूबत और उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे। कार्यक्रम में कथक नृत्यांगना अनु सिन्हा और भोजपुरी गायिका अनन्या सिंह सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगी। कार्यकारी अध्यक्ष टीएन चौरसिया, महासचिव अवधेश राय ने कहा कि व्रतियों की सुविधा के लिए सीढ़ीनुमा घाट बनाया गया है। पूजा संयोजक विकास तिवारी ने बताया कि घाट की सुरक्षा ड्रोन व सीसीटीवी से की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कलराज मिश्र, अतिविशिष्ट अतिथि सांसद डॉ. महेश शर्मा और विशिष्ट अतिथि विधायक पंकज सिंह व विमला बाथम आदि लोग मौजूद रहेंगे।

छठ पूजा पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग
अखिल भारत हिंदू महासभा और अखिल भारतीय प्रवासी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर छठ पूजा के पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग की। इस संबंध में उन्होंने योगी आदित्यनाथ, रेखा गुप्ता और पुष्कर सिंह धामी को भी पत्र लिखा है।
-
महत्वपूर्ण तिथियां
नहाय-खाय (शनिवार, 25 अक्तूबर): नहाय-खाय के दिन व्रती पवित्र स्नान करेंगी।

खरना (रविवार, 26 अक्तूबर) : पूरे दिन उपवास रहने के बाद व्रती शाम में पूरे विधि-विधान से सूर्य नारायण की पूजा करेंगी। इसके बाद खरना कर प्रसाद ग्रहण करेंगी।

सांध्यकालीन अर्घ्य (सोमवार, 27 अक्तूबर): व्रत में रहकर शाम में व्रती ढलते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगी। फल-फूल व ठेकुआ का प्रसाद अर्पित किया जाएगा।

प्रातःकालीन अर्घ्य (मंगलवार, 28 अक्तूबर): चौथे दिन सुबह उठकर व्रती उगते सूर्य को विभिन्न प्रकार के फल, नैवेद्य आदि से अर्घ्य देंगी और फिर पारण करेंगी।
विज्ञापन


पुलिस बल रहेगा तैनात, ड्रोन से होगी निगरानी

ग्रेटर नोएडा। पर्व के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस ने भी तैयारी कर ली है। सभी प्रमुख छठ घाटों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। महिला पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। ड्रोन कैमरे से घाटों की निगरानी की जाएगी ताकि किसी भी तरह की भीड़भाड़ या आपात स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पाया जा सके। कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। हिंडन के पास प्रमुख छठ घाटों पर पूजा के दौरान संभावित जाम की स्थिति से निपटने के लिए विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा शैव्या गोयल ने बताया कि सभी थानों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें