फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रेलवे व नोएडा अथॉरिटी में नौकरी दिलवाने के नाम पर 12 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- भाई-बहन को झांसा देने वाले चार आरोपियों के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-49 में केस दर्ज
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। भारतीय रेलवे और नोएडा प्राधिकरण में नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि भाई बहन को नौकरी लगाने का झांसा दिया गया। इस मामले में पुलिस कमिश्नर के आदेश पर कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने सेक्टर-50 महागुन मैपल निवासी सपना अरोड़ा, मनोज अरोड़ा, राजीव अरोड़ा और महेंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-15 नयाबांस निवासी विजय कुमार ने कहा कि करीब दो साल पहले उनकी मुलाकात सपना अरोड़ा, मनोज अरोड़ा, राजीव अरोड़ा और महेंद्र सिंह से हुई थी। इन सभी विजय और उसकी बहन की नौकरी रेलवे और नोएडा प्राधिकरण में लगवाने की बात कही। आरोपियों ने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से जानपहचान की बात कही। दोनों जगहों पर नौकरी लगवाने के नाम पर 15 लाख रुपये की मांग की। आरोपियों के झांसे में आकर विजय ने 12 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद कई बार नोएडा व गाजियाबाद में बुलाया। आरोपियों ने दोनों को फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया। जब बाद में इस फर्जीवाड़े का पता चला तब पैसों की मांग की। काफी दबाव बनाने पर आरोपियों ने 10 लाख रुपये का चेक भी दिया जो बाउंस हो गया। इसके बाद इस मामले में पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें