फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीएचसी सेमरियावां को मिला कायाकल्प अवार्ड

Wed, 12 Nov 2025 12:26 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। सीएचसी सेमरियावां को को लगातार आठवीं बार कायाकल्प अवार्ड मिला है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधा होने पर यह अवार्ड मिला है। इसके तहत सीएचसी को एक लाख रुपये मिलेंगे। प्रदेश स्तरीय तीन सदस्यीय टीम ने अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पड़ताल की थी।
विज्ञापन

सेमरियावां सीएचसी में मरीजों की जांच, इलाज के साथ स्वच्छता, प्रसव सहित अन्य सुविधाओं के संबंधित कागजात की ऑनलाइन फीडिंग की गई थी। केंद्र सरकार के निर्देश पर प्रदेश स्तरीय कायाकल्प की तीन सदस्यीय टीम ने अस्पतालों की सुविधाओं का सत्यापन किया था। मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को परखा था। अब अस्पतालों की सूची जारी की गई है। जिसमें सीएचसी सेमरियावां भी शामिल है। इससे स्वास्थ्य कर्मियों में खुशी है। साथ ही कुछ और बेहतर कार्य करने की उम्मीद जताई है।
डिजिटल हेल्थ मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की सारी व्यवस्थाओं को सरकार ने ऑनलाइन कर दिया है। जांच से लेकर इलाज, पर्ची तक की सुविधा आसानी से उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन

0
सात मानकों पर उतरना होता है खरा

बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, सफाई समेत सात मानकों पर खरा उतरने पर सीएचसी को कायाकल्प अवार्ड में चयनित किया जाता है। सीएचसी को अस्पताल का रख-रखाव, स्वच्छता व साफ-सफाई, बॉयोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, इंफेक्शन ट्रोल प्रैक्टिसेज, हाइजीनमोशन, पेसेंट फीडबैक जैसे सात आधार पर मूल्यांकन पर रैंक मिलती है। चयनित होने पर एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि का 75 फीसदी हिस्सा चिकित्सा इकाई के गैप क्लोजर, सुदृढ़ीकरण, रख-रखाव व स्वच्छता व्यवस्था आदि पर खर्च किया जाना है, जबकि 25 फीसदी हिस्सा संबंधित इकाई के अधिकारियों व कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए खर्च किया जाना है।
0
कायाकल्प टीम ने अस्पताल की जांच की थी। मानक पर खरे उतरने पर अवार्ड के लिए चयनित किया गया। इससे संबंधित धनराशि बाद में मिलेगी। अस्पतालों के स्वास्थ्य कर्मियों को सर्टिफिकेट देकर उत्साहवर्धन किया जाएगा। लगातार आठवीं बार कायाकल्प अवार्ड मिलने से अस्पताल स्टाफ गौरवान्वित महसूस कर रहा है। -डॉ. सुरेश चंद, अधीक्षक, सीएचसी सेमरियावां
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें