फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर केस दर्ज करने के लिए प्रदर्शन

Wed, 12 Nov 2025 12:25 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
निवेश के नाम पर ठगी को लेकर एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए लोग । संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। फर्जी पार्टनरशिप फर्म में इन्वेस्टमेंट के नाम पर तीन करोड़ की ठगी के आरोपियों पर केस दर्ज कराने के लिए बस्ती, संतकबीरनगर और गोरखपुर के लोगों ने एसपी कार्यालय पर मंगलवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों का कहना है कि महुली क्षेत्र में टीवीएस साल्यूशन एवं आईआईपीएल ट्रेडिंग नामक पार्टनरशिप फर्म ने निवेश पर ऊंचे लाभ का प्रलोभन देकर लोगों से करोड़ों की ठगी की गई है। इस फर्जी पार्टनरशिप फर्म ने पहले तो निवेश करने पर प्रतिमाह लाभ दिया। बाद में ट्रेडिंग में घाटा होने का बहाना बनाकर भुगतान रोक दिया। इन लोगों ने महुली क्षेत्र के विश्वनाथपुर में अपना कार्यालय खोला था। यह कार्यालय कुशीनगर जनपद के हाटा थानाक्षेत्र के मुंडेरा उपाध्याय गांव के निवासी धनंजय शुक्ला और उनके पिता विपिन बिहारी शुक्ला के साथ ही झारखंड की रजनी प्रजापति और उसके पिता खेमकरन प्रजापति के पार्टनरशिप में चलाया जा रहा था। उनके खिलाफ महुली थाने में अक्टूबर में 51 लाख की ठगी का केस भी दर्ज कराया गया है। प्रदर्शन करने वालों ने कहा कि हम लोगों के तकरीबन तीन करोड़ रुपये इस संस्था में डूब गए हैं। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग की है। उन्होंने एसपी को इस संबंध में ज्ञापन भी दिया।
प्रदर्शन करने वालों में अमित कुमार श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार, सत्यप्रकाश यादव, राजेन्द्रलाल, संजय मौर्या, अतुल कुमार, सतीश चंद्र वर्मा, तरुण कुमार श्रीवास्तव, धीरेंद्र सैनी, अजय चौरसिया, नवीन पांडेय, शुभम श्रीवास्तव, विष्णु मिश्रा, मनोज शुक्ला आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें