फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोसाइटी में अव्यवस्थाओं का बोलबाला, निवासियों ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित कैपिटल एथेना सोसाइटी के निवासियों ने बिल्डर प्रबंधन के खिलाफ सोमवार को नारेबाजी की। आरोप है कि दो साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद आवश्यक सेवाएं अभी तक पूरी नहीं हुईं हैं। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि इससे 350 से अधिक परिवारों का जीवन खतरे में है। निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में प्रशिक्षित सुरक्षा कर्मी नहीं हैं। कोई भी अज्ञात व्यक्ति सोसाइटी में आसानी से प्रवेश कर सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वेतन का भुगतान न होने और अनियमित प्रबंधन के कारण गार्डों को बार-बार बदला जाता है, जिससे सुरक्षा संचालन में जवाबदेही और निरंतरता नहीं रहती। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कोई सीसीटीवी निगरानी, आगंतुक ट्रैकिंग प्रणाली नहीं है। बूम बैरियर का रखरखाव ठीक से नहीं किया जाता और वे अक्सर खराब हो जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रत्येक खरीदार के डीजी खाते से 1500 रुपये की राशि काट ली जाती है। इसके बारे में जानकारी मांगने पर भी कोई जवाब नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें