फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जन्मशताब्दी के मौके पर गायत्री महामंत्र का जाप व दीपयज्ञ संपन्न

Mon, 22 Sep 2025 12:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
गायत्री श​क्ति पीठ पर गायत्री परिवार की पूज्यनीया माता जी के जन्मशताब्दी पर भजन करते हुए भक्त ।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। गायत्री परिवार की परम वंदनीय माता जी की जन्मशताब्दी के अवसर पर गायत्री महामंत्र जाप और दीपयज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में लोगों ने गायत्री मंत्र का जाप किया। वहीं भजन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

गायत्री शक्तिपीठ खलीलाबाद में परम वंदनीय माता भगवती देवी के जन्म शताब्दी के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सुबह 8 बजे से सामूहिक रूप से गायत्री महामंत्र का जाप गायत्री परिवार के लोगों के द्वारा किया गया। वहीं शाम को गायत्री दीप महायज्ञ आयोजित किया गया जिसमें भजन संध्या के माध्यम से पं. श्री राम शर्मा आचार्य और परम पूज्यनीय माता भगवती देवी के जन संदेशों को बताया गया। शक्ति पीठ में दीपों की सजावट कर दीप यज्ञ किया गया। इस दौरान गायत्री परिवार के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें