फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बदले मौसम ने किया बीमार, ओपीडी पहुंची 2000 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदले मौसम ने किया बीमार, ओपीडी पहुंची 2000 के पार
विज्ञापन

-रविवार को भी राहत नहीं, सरकारी अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे बुखार, जुकाम, सिर दर्द के मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। हालिया बारिश के बाद मौसम भले ही सुहावना हुआ हो, लेकिन बढ़ी उमस ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। मौसम में आए इस बदलाव के साथ वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, गले में संक्रमण जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा है। इसका असर अस्पतालों में भी दिखाई देने लगा है। रविवार होने के बावजूद सरकार अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में मरीज बुखार, जुखाम, सिर दर्द जैसी परेशानी लेकर मरीज पहुंचे। वहीं, शनिवार को 2000 से अधिक की ओपीडी दर्ज की गई।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के इंचार्ज डॉ. असद ने बताया कि रविवार को 66 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। ओपीडी बंद रहती है ऐसे में संख्या में इजाफा देखा गया है। उन्होंने कहा, अस्पताल में वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, गले में संक्रमण, उल्टी-दस्त और तेज बुखार की शिकायत वाले मरीज लगातार आ रहे हैं। कुछ मरीजों में डेंगू जैसे लक्षण दिखाई देने पर उनकी जांच कराई जा रही है। उन्होंने लोगों से बिना डॉक्टर की सलाह के दवा लेने से बचने और लक्षण दिखने पर तुरंत अस्पताल आने की अपील की। तेज धूप के बाद बारिश होने की वजह से स्किन से संबंधित मरीज भी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषक दूबे ने बताया, इस मौसम में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। इस समस्या को लेकर भी मरीज पहुंचते हैं। पहली बारिश के बाद मरीजों के संख्या 25 प्रतिशत बढ़ी है। फिजिशियन डॉ. प्रदीप शेंलेत का कहना है कि बारिश के मौसम में घरों और आसपास पानी जमा न होने दें, क्योंकि यही डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छर के पनपने का प्रमुख कारण बनता है। आने वाले दिनों में मानसून के आने से बारिश भी लगातार होगी उससे मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल सकता है। इससे पहले की खुद को मानसून के समय के लिए तैयार करें।
विज्ञापन


इन बातों का रखे खास ख्याल
- तेज बुखार, शरीर में दर्द, उल्टी या अत्यधिक कमजोरी को नजरअंदाज न करें।
- कोशिश करें कि बारिश में न भीगें
- बाहर निकलते समय पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें।
- पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं हल्का और ताजा भोजन करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें