फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मादीपुर और पश्चिम पुरी में सामुदायिक केंद्रों की सूरत बदलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
52 लाख रुपये खर्च कर बढ़ेंगी सुविधाएं
विज्ञापन

90 दिनों में काम पूरा करने का लक्ष्य




अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
डीडीए ने मादीपुर और पश्चिम पुरी में सामुदायिक केंद्रों की सूरत बदलने की परियोजना शुरू की है। इससे स्थानीय लोगों को सामाजिक समारोह, शादियों व पार्टियों आदि के लिए बेहतर जगह मिलेगी। इसके अलावा यहां पर जिम, वरिष्ठ नागरिक केंद्र, इंडोर खेल सुविधाएं, योग कक्ष व रीडिंग रूम भी बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन


डीडीए इस परियोजना पर करीब 52.41 लाख रुपये खर्च करेगा। इसे 90 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए शनिवार तक ऑनलाइन टेंडर जमा किए गए हैं। 28 जुलाई को काम की तकनीकी बोली खोली जाएगी। इसके बाद बिना देरी के काम शुरू होगा। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि इस काम के साथ ही डीडीए ने पश्चिम विहार और सुभाष नगर में अपने कार्यालय परिसरों के रखरखाव और मरम्मत के लिए भी ऑनलाइन टेंडर जारी किया है। इमारत और परिसर को दुरुस्त करने के साथ आम नागरिकों के लिए यहां सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी। टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने वाले ठेकेदारों के पास उनके वैध डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) होना अनिवार्य किया गया है जिन्होंने ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया होगा जिनमें ही योग्य ठेकेदार को काम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें