फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हादसे में घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-62 के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर 26 जून की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार युवक विक्की शर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक कंपनी में काम करता था और वेस्ट विनोद नगर, पूर्वी दिल्ली में रहता था। हादसे में गंभीर रूप से घायल विक्की को राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अंतिम संस्कार के कारण एफआईआर में देरी हुई। मृतक के जीजा सुरेश कुमार निवासी मंडावली फाजलपुर, दिल्ली की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-58 में मामला दर्ज किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें