फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी सौहार्द के साथ मनाएं त्योहार : एसडीएम

Mon, 22 Sep 2025 12:12 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
मगहर पुलिस चौकी पर पीस कमेटी की बैठक हुई-स्रोत पुलिस
विज्ञापन
मगहर। दशहरा पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए रविवार को पीस कमेटी की बैठक मगहर पुलिस चौकी परिसर में चौकी इंचार्ज मनीष जायसवाल की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान लोगों से सुझाव व सहयोग की अपील करते हुए कस्बे की मूर्तियों की नंबरिंग की बात रखी गई, जिससे जुलूस को लेकर कोई समस्या न हो।
विज्ञापन

एसडीएम सदर अरुण कुमार ने कहा कि पंडालों में जलने वाले दीपक से सजग रहना होगा। बाल्टी में पानी,बालू आदि सामग्री जरूर रखें। सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाए। डीजे की आवाज संयमित रहे, उसके ऊपर कोई न बैठें, यह सुनिश्चित कराया जाए। कोई नई परंपरा न डालें। सीओ सदर अजय सिंह ने कहा कि यह सत्य की असत्य पर जीत का पर्व है। इसे आपसी भाईचारे सौहार्द के साथ मनाएं।
मूर्तियों की ऊंचाई छह फिट से ज्यादा न रहे। मूर्ति के क्रम को लेकर विवाद न करें। इसका खुद निर्धारण कर लें। विसर्जन का पुख्ता इंतजाम रहेगा। दुर्घटना को रोकने का प्रयास किया जाएगा। नए रूट की अनुमति नहीं होती। इस दौरान कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार पांडेय, राजेश वर्मा उर्फ गुड्डू मेंहदी हसन, अमीरुद्दीन कादरी, अब्दुल कलाम, अहमद अली, अवधेश सिंह, त्रिलोकीनाथ, अतुल श्रीवास्तव, चंदन सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें