फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

Mon, 22 Sep 2025 12:10 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के जंगल कला पोखरा के पास शनिवार की देर रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। जहां पर चिकित्सक ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि शनिवार रात लगभग 12:30 बजे बघौली चौकी के जंगल कला पोखरा के पास हादसे में एक युवक के घायल होने की सूचना के बाद बघौली चौकी पुलिस को मौके पर भेजा गया था। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। जहां पर चिकित्सक की टीम ने जांच के बाद उसके मौत होने की पुष्टि की। उसके पास एक मोबाइल बरामद हुआ था। बरामद मोबाइल फोन से पता कर फोन किया गया तो माला देवी पत्नी रविन्द्र निवासी चंदवा पोस्ट बघौली थाना कोतवाली खलीलाबाद ने शव की पहचान की और बताया कि वह उनके पति रविन्द्र पुत्र निकहू का है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें