फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कोविड अस्पतालों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने सोमवार को नोएडा की आरडब्ल्यूए के साथ बैठक की। इस दौरान लोगों ने सरकारी कोविड अस्पतालों में मरीजों की देखभाल सही से नहीं होने की शिकायत और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की। इस पर डीएम ने सरकारी कोविड अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का आश्वासन दिया है। ऑनलाइन बैठक में डीएम के अलावा सीएमओ और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोनरवा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, ताकि मरीजों के इलाज पर नजर रखी जा सके। हेल्पलाइन नंबर पर लोगों को पूरी तरह से सहायता नहीं दी जा रही है, इसमें सुधार किया जाए। ऑक्सीजन की कमी के संबंध में प्रशासन शासन को पत्र लिखें, ताकि सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी दूर हो सके। वहीं, वैक्सीन की संख्या कम है। वैक्सीन लगाने की संख्या में इजाफा किया जाए। इस पर डीएम ने समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया है।
सेक्टरों के कम्युनिटी सेंटर बने टीकाकरण केंद्र
फोनरवा के महासचिव केके जैन ने बैठक में कहा कि आरडब्ल्यूए के सहयोग से सेक्टरों के कम्युनिटी सेंटर में टीकाकरण केंद्र बनाए, ताकि सेक्टर में ही लोगों को सुविधा मिल सके। निजी लैब कोविड टेस्ट का शुल्क मनमाना ले रहे हैं। इसके बाद भी रिपोर्ट तीन से चार दिन में आ रही है। ऐसे में प्रशासन सेक्टरों के अंदर जांच शिविर लगाए। डीएम ने वैक्सीन सेंटर बनाने के संबंध में शासन को लिखने का आश्वासन दिया है। फोनरवा के माध्यम से आरडब्ल्यूए को दवाइयों की किट दी जाएगी, ताकि मरीजों तक इनका वितरण हो सके।
विज्ञापन

शिवराज पाटिल व राम गोपाल यादव ने दी कोरोना को मात
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटिल व सपा के पूर्व महासचिव राम गोपाल यादव को रविवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित यथार्थ अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। कोरोना संक्रमित होने के बाद दोनों नेताओं को करीब 10 दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील बालियान ने बताया कि शिवराज सिंह पाटिल हालत तो स्थिर रही, लेकिन रामगोपाल यादव को दिल की बीमारी के कारण समय-समय पर ऑक्सीजन की भी जरूरत पड़ी। उन्हें लंबे समय से हृदय संबंधी बीमारी है। उनकी सर्जरी भी हो चुकी है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता पाटिल व सपा महासचिव राम गोपाल यादव ने दृढ़ इच्छाशक्ति से कोरोना को मात देकर घर वापसी कर ली। दोनों नेताओं ने को-मोर्बिड यानी कोरोना के साथ अन्य गंभीर बीमारी से पीड़ित होने के बाद भी हार नहीं मानी। उन्होंने समय पर जांच कराई व अस्पताल में भर्ती हो गए। उनके फेफड़ों में गंभीर संक्रमण था। इन्होंने इलाज के साथ ही अस्पताल में योग व अन्य शारीरिक क्रियाएं कीं। सकारात्मक सोच से अन्य मरीजों को भी प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें