फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीबीएसई राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट 15 सितंबर से, 50 विदेशी खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडर-14, 17 और 19 बालक वर्ग में नौ टीमें छह मैदानों पर उतरेंगी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। एस्टर पब्लिक स्कूल सेक्टर-3 पहले सीबीएसई बालक राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। 15 सितंबर से शुरू हो रही अंडर-14, 17 और 19 बालक वर्ग में नौ टीमें हिस्सा लेंगी। मेजबान संस्थान के चेयरमैन डॉ. वीके शर्मा ने शनिवार को मैच की ट्राॅफी और टी-शर्ट के अनावरण के दौरान बताया कि छह मैदानों में मैच खेले जाएंगे।
उन्होंने बताया कि प्रतिदिन चार से पांच मैच होंगे। दुबई की टीम किन्हीं कारणों से प्रतियोगिता में भाग नहीं लेंगी। प्रिंसिपल डॉ. शार्बरी बनर्जी ने बताया कि शहीद विजय सिंह पथिक, गौर इंटरनेशनल, यंगस्टर क्रिकेट मैदान और एस्टर स्कूल के दो मैदान पर मैच सुबह साढ़े सात बजे से शुरू होंगे। सीबीएसई इन मैचों का सजीव प्रसारण cbsecricket.com पर करेगा। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य रचना शुक्ला, डायरेक्टर स्पोर्ट्स अफजल अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये टीमें लेंगी हिस्सा

ईस्ट जोन की सनराइज स्टालियंस, साउथ जोन टाइटंस, स्ट्राइकर्स, ईस्टर्न मेवरिक्स, वेस्ट जोन डोमिनेटर्स, नार्थ जोन स्ट्राइकर्स, नार्दन नाइट्स, सेंट्रल चार्जस और ग्लोबल ग्लेडियेटर्स की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें