फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट : मैदान में उतरीं 26 टीमें, एक-दूसरे को दी कड़ी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सीबीएसई राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को अंडर-14, 17 व 19 के 13 मुकाबले हुए। अंडर-14 कैटेगरी में नॉर्थ जोन स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टी-20 मुकाबले में आठ विकेट पर 135 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में ग्लोबल ग्लेडियेटर्स की टीम 117 रन ही बना सकी। टीम को 18 रन से पराजित होना पड़ा। ये एस्टर पब्लिक स्कूल के परिसर समेत कई जगहों पर खेले गए।
साउथर्न स्ट्राइकर्स ने दस विकेट पर 92 रन बनाए। वेस्ट जोन डोमिनेशन ने तीन विकेट पर 93 रन बनाकर जीत हासिल की। तीसरे मैच में सनराइज स्टैलियन ने पांच विकेट पर 189 रन बनाए। ग्लोबल ग्लेडियेटर्स चार विकेट पर 75 रन ही बना सकी। ईस्टर्न मावेरिक्स ने दस विकेट पर 116 रन का स्कोर खड़ा किया। नॉर्थ नाइट्स ने तीन विकेट पर 119 रन बनाकर जीत पक्की की।
विज्ञापन

अंडर-17 : नॉर्थ जोन स्ट्राइकर्स ने सात विकेट पर 148 रन बनाए। इसके जवाब में ग्लोबल ग्लेडियेटर्स नौ विकेट पर 85 रन ही बना सकी। सनराइज स्टैलियन ने आठ विकेट पर 111 रन का स्कोर खड़़ा किया। लक्ष्य हो हासिल करने उतरी ग्लोबल ग्लेडियेटर्स की टीम छह विकेट पर 107 रन ही बना सकी। ईस्टर्न मावेरिक्स ने सात विकेट पर 129 रन बनाए। नॉर्थरन नाइट्स ने पांच विकेट पर 130 रन बनाकर जीत हासिल की। साउथ जोन टाइटंस ने दस विकेट पर 161 रन का स्कोर खड़ा किया। सेंट्रल चार्जर्स छह विकेट पर 140 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

अंडर-19 : साउथर्न स्ट्राइकर्स ने छह विकेट पर 158 रन का स्कोर खड़ा किया। दूसरी पारी में ग्लोबल ग्लेडियेटर्स आठ विकेट पर 138 रन पर ही सिमट गई। वेस्ट जोन डोमिनेशन ने छह विकेट पर 85 रन बनाए। नॉर्थ जोन स्ट्राइकर्स ने दो विकेट पर 86 रन बनाकर जीत हासिल की। ईस्टर्न मावेरिक्स ने चार विकेट पर 162 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए नॉर्थरन नाइट्स दस विकेट पर 143 रन ही बना सकी। साउथ जोन टाइटंस ने आठ विकेट 93 रन बनाए। सेंट्रल चार्जर्स की टीम आठ विकेट पर 66 रन बना सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें