नोएडा(संवाद)। फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन उत्साह और रचनात्मकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों ने गौरव का चित्रण विषय पर विशेष प्रदर्शनी का आयोजन कर पीएम मोदी को अनूठे अंदाज में सम्मानित किया।
इस अवसर पर संस्थान के छात्रों ने चित्र निर्माण के लिए कागज, कपड़े, धागे, यार्न, चमड़ा, बुनाई, स्क्रीन प्रिंटिंग, डिजिटल डिजाइन, 3डी डिजाइन, माइक्रो पोर्ट्रेट और धूप के रंग जैसी विभिन्न तकनीकों और सामग्रियों का उपयोग किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर कार्यकारी निदेशक मंजू मान ने कहा कि यह रचनात्मक भावना हमारे राष्ट्र के प्रति एकता और समर्पण का प्रतीक है।एफडीडीआई के प्रबंध निदेशक विवेक शर्मा ने छात्रों की कल्पनाशीलता और मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के प्रयासों के लिए प्रोत्साहित किया।