फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल छीन कर भाग रहे बदमाश को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। उपमंडल के गांव कलवाड़ी में एक राहगीर से बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल और रुपये छीनकर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए एक बदमाश को मौके पर ही पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया, जबकि दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फौजी कॉलोनी कलवाड़ी निवासी गुडबीर सिंह ने बताया कि शनिवार शाम पांच बजे वह अपने साथी के साथ घरेलू सामान लेने के लिए कलवाड़ी गांव जा रहा था, तभी पीछे से बाइक सवार दो युवकों ने हाथ से मोबाइल और जेब से दो सौ रुपये छीन लिया। जब उनका साथी मदद के लिए आया तो बाइक सवार बदमाशों ने भागने की कोशिश की। भागने की कोशिश में गिर गए तो दोनों बाइक को मौके पर छोड़ कर भागने लगे। उन्होंने शोर मचाया तो स्थानीय लोगों ने बदमाशों का पीछा किया, जिनमें से एक को काबू कर लिया गया, जबकि दूसरा फरार हो गया। आरोपी की पहचान अल्ताफ निवासी गांव बावला के रूप में हुई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें