फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार के बल पर नकदी और ट्रक लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। तावडू-सोहना रोड पर केएमपी पुल के करीब अवैध हथियार के बल पर बदमाशों द्वारा एक ट्रक चालक के साथ मारपीट कर 25 हजार रुपये और ट्रक ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित चालक ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। खरखड़ी निवासी पीड़ित चालक नसीम ने बताया कि 1 जुलाई की आधि रात को वो और उसका भाई खाली ट्रक से घर आ रहे थे।
विज्ञापन

करीब 12:30 बजे गांव खरखड़ी मोड़ के करीब स्थित एक होटल पर वे खाना खाने के लिए ठहर गए। खाने के बाद जब वे गांव के कच्चे रास्ते से घर जाने लगे तो निर्माणाधीन रेलवे लाइन के पास बाइक पर सवार 5 -6 बदमाशों ने ट्रक को रुकवा लिया। इसके बाद बदमाश ट्रक में चढ़ गए और मारपीट करते हुए तमंचा दिखाकर 25 हजार रुपये सहित ट्रक ले कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें