फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पहले भी सामने आ चुके रिश्वत मांगे जाने के मामले

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थाना प्रभारी को रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद बरामद रकम को सील करती एसीबी टीम। संव - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सेवा, सुरक्षा एवं सहयोग का दम भरने वाली पुलिस की वर्दी धर्मनगरी में फिर दागदार हुई है। थाना शहर प्रभारी विनय कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सीएम सिटी में सामने आया यह मामला चर्चा का विषय बन गया है तो वहीं पुलिस विभाग में खलबली मच गई है। यह पहला मौका नहीं है जब पुलिस की वर्दी पर ऐसा दाग लगा है। इससे पहले भी पुलिस के ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जिनसे विभाग की छवि धुमिल हुई है। अब थाना प्रभारी की ओर से रिश्वत लिए जाने के मामले की भी विभाग की ओर से जांच की जाएगी।
चौकी प्रभारी व महिला एएसआई भी रिश्वत लेते पकड़े जा चुके : तीन साल पहले सेक्टर-7 चौकी प्रभारी और महिला एएसआई को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया था। चौकी प्रभारी एसआई जयकरण और एएसआई किरण पर केस रफा-दफा करने के लिए एवज में 60 हजार रुपये की मांग किए जाने के आरोप लगे थे।
विज्ञापन

लाडवा में पकड़ा गया था हवलदार : 21 अगस्त 2023 को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कुरुक्षेत्र और करनाल की टीम ने लाडवा थाने के हवलदार रवि कुमार को 13 हजार रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें