फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शहीद कैप्टन अंशुमान की पत्नी पर अभद्र टिप्पणी के आरोपी पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
-राष्ट्रीय महिला आयोग ने टिप्पणी पर स्वत: संज्ञान लेकर दिल्ली पुलिस को दी थी शिकायत
विज्ञापन

-सोशल हैंडल की जानकारी के लिए पुलिस ने मीडिया प्लेटफॉर्म को लिखा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शहीद कीर्ति चक्र कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मामला दर्ज कर लिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से मिली एक शिकायत पर जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस तकनीकी जांच कर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से एक शिकायत मिली थी। इसमें आरोप लगाया गया है कि एक फेसबुक प्रोफाइल पर शहीद अंशुमान सिंह की विधवा की तस्वीर पर अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी की गई है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने हाल ही में इस मामले पर स्वत: संज्ञान लिया और दिल्ली पुलिस से इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। शिकायत पर पुलिस ने इसकी जांच पड़ताल की। शुरुआती जांच के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की आईएफएसओ (इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस) यूनिट ने नए कानून की धारा 79 बीएनएस और आईटी अधिनियम की धारा 67 के तहत मामला दर्ज कर लिया। पता चला है कि अहमद नाम के अकाउंट से यह टिप्पणी की गई है। पुलिस ने कथित तौर पर टिप्पणी करने वाले सोशल मीडिया हैंडल का विवरण मांगने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को पत्र लिखा है। जानकारी मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें