पलवल। किसान आंदोलन को लेकर चल रहे धरने में ब्राह्मणों व मंदिरों पर टिप्पणी करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला जिला ब्राह्मण सभा की शिकायत पर दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने यह जानकारी दी।
जिला ब्राह्मण सभा ने शनिवार को राकेश टिकैत के खिलाफ ब्राह्मण समाज और मंदिरों पर टिप्पणी करने के मामले में सदर थाने में शिकायत दी थी। उसी पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी का कहना है कि इस मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दे दी गई है।