फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रा बिल्डर के मालिक के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। एक निवेशक से 37 लाख रुपये लेकर फ्लैट नहीं देने के आरोप में रुद्रा बिल्डर के मालिक मुकेश खुराना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित निवेशक की शिकायत पर कोतवाली फेस 3 पुलिस ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि इस बिल्डर ने अलग-अलग प्रोजेक्ट में फ्लैट देने के नाम पर कई लोगों से धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन

निवेशक दीपक गुप्ता ने पुलिस से शिकायत की है कि रुद्रा बिल्डर में उन्होंने कुछ साल पहले फ्लैट लेने के लिए संपर्क किया था। आरोप है कि नोएडा के एक प्रोजेक्ट में फ्लैट देने के नाम पर उनसे 37 लाख रुपये लिए थे लेकिन अब तक न तो फ्लैट मिला ना ही पैसे वापस किए गए। आरोप है कि रुद्रा बिल्डर ने कई प्रोजेक्ट को बदल कर बेच दिया और बेचे हुए प्रोजेक्ट में फ्लैट दिलाने के नाम पर ठगी की है। कोतवाली फेज 3 के प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया है कि इस मामले में रुद्रा बिल्डर के मालिक मुकेश खुराना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है और इस मामले की जांच की जा रही है। एसएचओ ने बताया कि रुद्रा बिल्डर के खिलाफ पहले से भी थाने में कई मुकदमा पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें