फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गवाह की हत्या में जेल में बंद दो आरोपियों सहित पांच पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी/जारचा। गिरधरपुर दोहरे हत्याकांड के मुख्य गवाह प्रेम सिंह की हत्या के मामले में उनके बेटे ने पांच लोगों की खिलाफ बादलपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इनमें से दो आरोपी दोहरे हत्याकांड में जेल में बंद हैं। दोनों पर जेल से ही हत्या की साजिश रचने का आरोप है। तीन अन्य आरोपी फरार हैं। वहीं, प्रेम सिंह की हत्या के बाद मामले के अन्य गवाहों में भी दहशत है। उन्होंने एक बार फिर सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, प्रेम के बेटे धर्मेंद्र ने देवेंद्र, रविंद्र और अमित बंसल व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इनमें से देवेंद्र और रविंद्र दोहरे हत्याकांड में जेल में हैं। पुलिस फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। प्रेम के परिजनों ने बताया कि 8 फरवरी को प्लॉट व रास्ते को लेकर विवाद के दौरान परिवार के सलेक और अमित की हत्या कर दी गई थी। इस दौरान प्रेम सिंह जबडे़ में गोली लगने से घायल हुए थे। इस मामले में देवेंद्र, रविंद्र व अमित बंसल आरोपी थे।
सुरक्षा मिलती तो जान बच जाती
परिजन ग्राम प्रधान मनोज चंदेला ने बताया कि सलेक व अमित की हत्या होने के बाद से ही परिवार के लोग सुरक्षा मांग रहे हैं। 11 फरवरी को पुलिस कमिश्नर, 12 फरवरी को एडिशनल कमिश्नर, 14 फरवरी को कोतवाली प्रभारी और 18 फरवरी को एसीपी से मिलकर गवाहों के लिए सुरक्षा की मांग की थी। कुछ दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती प्रेम को सुरक्षा दी गई थी। अगर आगे भी सुरक्षा मिलती तो प्रेम की जान बच जाती। आरोप है कि जेल में बंद आरोपी किसी न किसी के माध्यम से फैसले का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन

हत्या के खुलासे से संतुष्ट नहीं परिजन, कोतवाली का घेराव
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नंगला नैनसुख गांव में तीन दिन पहले बुजुर्ग किसान नन्नू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी विनीत को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार रात घटना का खुलासा किया था, लेकिन परिजन इससे संतुष्ट नहीं हैं। शुक्रवार को परिजनों व ग्रामीणों ने कोतवाली का घेराव किया। इस दौरान भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी समर्थन देने पहुंचे। परिजनों का कहना है कि अन्य आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। नन्नू के बेटे अमित का कहना है कि 14 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन इनमें से एक भी आरोपी को पुलिस ने नहीं पकड़ा। इसकी शिकायत पुलिस के उच्च अधिकारियों से की जाएगी। वहीं, पुलिस का कहना है कि गांव की रंजिश में अन्य लोगों पर आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें