फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डाटा मैनेजर की हत्या में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
डाटा मैनेजर की हत्या में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

पत्नी, साले और ससुर सहित आठ लोगों के खिलाफ की कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने डाटा मैनेजर की हत्या में शामिल आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पत्नी, साले और ससुर सहित आठ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार का कहना है कि इस संगठित गैंग का संचालन दिल्ली के सचिन सिंह राठौर द्वारा किया जाता था। गैंग में उसके पिता भोपाल सिंह राठौर, बहन मेघा राठौर सहित कुल आठ लोग थे। इनके साथ-साथ गांव पाली सूरजपुर का विनय भाटी, बागपत का प्रवीण उर्फ तिलके, प्रिंस उर्फ बंटी, राहुल कुमार और गाजियाबाद का रितिक शामिल था। गैंग के खिलाफ हत्या, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट और गुंडागर्दी नियंत्रण अधिनियम समेत संगीन धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। गैंग लीडर सचिन सिंह राठौर पर इकोटेक-3 कोतवाली में हत्या का संगीन मामला दर्ज है। प्रिंस उर्फ बंटी पर आर्म्स एक्ट की दो धाराओं समेत गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। रितिक के खिलाफ गाजियाबाद, बागपत और गौतमबुद्ध नगर में हत्या की कोशिश, डकैती, लूट और आर्म्स एक्ट समेत छह से अधिक केस दर्ज हैं। अन्य सदस्यों पर भी गैंगस्टर सहित आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। बतादें कि इस साल 21 फरवरी को डाटा मैनेजर मनजीत मिश्रा की ड्यूटी पर जाते वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें