फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युवक की खुदकुशी मामले में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली के लिए उपयोगी।
विज्ञापन

-जाफराबाद इलाके की घटना, अगस्त में युवक ने कर ली थी खुदकुशी
-मृतक के पिता ने दो सहकर्मियों पर लगाया था परेशान करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जाफराबाद इलाके में एक युवक की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने उकसाने का मामला दर्ज किया है। 20 साल के जोयब ने अगस्त माह में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। परिवार वालों ने कारखाने में उसके साथ काम करने वाले दो कर्मचारी पर परेशान करने का आरोप लगाया। साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जोयब मूलत: बरेली के कस्बा शेरगढ़ का रहने वाला था। परिवार में माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य हैं। जोयब घौंडा चौक मौजपुर में रहता था और राजपूत मोहल्ला खजूर वाली गली में सिलाई की फैक्टरी में काम करता था। जाफराबाद थाने में दर्ज प्राथमिकी में उसके पिता रहुफ खान ने बताया कि वह परिवार के साथ बरेली में रहते हैं। 11 अगस्त को उनकी पत्नी शाहना बेगम ने बताया कि जाफराबाद थाने से फोन आया है। पुलिसकर्मी ने बताया कि जोयब की मौत हो गई है। वह तुरंत दो तीन लोगों को लेकर दिल्ली पहुंचे। जहां पता चला कि जोयब ने खुदकुशी की है। बाद में उसकी साली के बेटे अकरम ने बताया कि जोएब ने उसके पास फोन किया था और अपने साथ काम करने वाले दो कर्मचारियों पर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया था। उसने उनकी कुछ रिकार्डिंग भी उसे भेजी थी। पीड़ित पिता ने उस रिकार्डिंग को सुनी और पेन ड्राइव में डालकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें