फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भाजपा विधायक पर धमकाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। आप के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को भाजपा को धेरा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए भाजपा विधायक जनता को खुलेआम धमका रहे हैं। मंगोलपुरी से भाजपा विधायक राजकुमार चौहान ने स्थानीय व्यापारियों से कहा कि संजय गांधी ट्रॉमा सेंटर के उद्घाटन समारोह में शामिल न होने पर उनकी दुकानें उजाड़ दी जाएंगी। भारद्वाज ने चौहान का एक वीडियो दिखाते हुए कहा कि यह भाजपा के भीतर फैले डर और हताशा का प्रमाण है। भाजपा अब रैलियों और कार्यक्रमों में जनता की स्वैच्छिक भागीदारी पर भरोसा खो चुकी है और मजबूरी में कर्मचारियों व आम नागरिकों पर दबाव डाल रही है। भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर अस्पताल का उद्घाटन कर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है जबकि असली सवाल यह है कि स्टाफ के बिना अस्पताल चलेगा कैसे। भाजपा केवल उद्घाटन की नौटंकी कर रही है लेकिन दिल्ली की जनता सब सच जानती है और ऐसे हथकंडों से गुमराह नहीं होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें