फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रॉपर्टी डीलर से मारपीट व फायरिंग मामले में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र के गगन विहार गली नंबर 16 निवासी प्रॉपर्टी डीलर मनीष कुमार से मारपीट करने और फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने 12 सितंबर की रात मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में गगन विहार निवासी महिला अनीता व संगीता और क्षेत्र के ही रहने वाले रिंकू नागर, अमन अदाना, लविश मावी को भी नामजद किया है। चार-पांच अज्ञात महिलाओं को भी शामिल किया गया है। आरोपी अमन अदाना को तमंचे के साथ गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे में मनीष कुमार ने बताया कि नौ सितंबर की शाम करीब छह बजे वह कार्यालय से घर की तरफ जा रहे थे। तभी रास्ते में खड़ी अनीता, संगीता व अन्य महिलाओं ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तब रिंकू, अमन और लविश भी वहां पहुंच गए। उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान किसी व्यक्ति ने फोन करके उनके पिता रामचंद्र सिंह को बुला लिया। तभी पहले रिंकू ने बंदूक निकालकर पीड़ित पर गोली चलाई, गनीमत रही कि वह बच गए। इसके बाद अमन अदाना ने बंदूक तानकर उनके पिता पर फायर कर दिया। उनके पिता भी किसी तरह बच निकले। आरोप है कि इसके बाद महिलाओं ने तीनों युवकों को वहां से भगा दिया और पीड़ित से मारपीट भी की।
एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी अमन अदाना को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। वह मूलरूप से मुजफ्फरनगर के हाजीपुर गांव का रहने वाला है। जिस तमंचे से उसने फायर किया था, वह उसके दादा का है। एक वर्ष पहले दादा की मौत के बाद से वह तमंचा उसके ही पास था। पूछताछ में उसने प्रॉपर्टी डीलर से कुछ दिन पहले कहासुनी होने और नौ सितंबर को फायरिंग की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें