फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दौड़कर बाइक सवार झपटमारों को पकड़ा, जमीन पर गिरने पर भी नहीं छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सिरसागंज से ट्रक में माल भरकर कविनगर क्षेत्र स्थित औद्योगिक क्षेत्र में आए ट्रक चालक शैलेष से बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल झपट लिया। ट्रक चालक ने बदमाशों की बाइक दौड़कर पीछे से पकड़ ली और गिरा दी। दोनों बदमाशों को गिराकर चालक ने शोर मचा दिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों बदमाशों और उनकी बाइक को कविनगर थाना पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन


एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि सिरसागंज के रहने वाले शैलेष कुमार के अनुसार वह ट्रक लेकर हरियाणा से बम्हेटा स्थित फैक्टरी में आए थे। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे उन्होंने हाईवे किनारे ट्रक खड़ा किया और मोबाइल पर बातचीत करते हुए पैदल बम्हेटा स्थित अंडरपास के नीचे आ गए। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने शैलेष के हाथों से मोबाइल झपट लिया और बाइक दौड़ा दी। पीड़ित ने दौड़कर बाइक पीछे से पकड़ ली, हालांकि इस दौरान वह गिर गए लेकिन उन्होंनें बाइक नहीं छोड़ी। हड़बड़ाहट में बदमाश बाइक से संतुलन खो बैठे और सड़क पर गिर गए। गिरने के बाद भी बाइक स्टॉर्ट थी, जिसकी चपेट में आकर दोनों बदमाश और ट्रक चालक शैलेष चोटिल हो गए। पीड़ित ने शोर मचाया तो अन्य ट्रक चालक व राहगीर मौके पर पहुंचे और दोनों बदमाशों को पकड़कर बाइक समेत थाने पहुंचे। पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम सैली अली निवासी बम्हेटा और सलमान निवासी डासना बताया। एसीपी ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों शनिवार को जेल भेज दिया गया है। इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें