फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भाभी से जबरदस्ती के आरोप में केस दर्ज

Mon, 17 Nov 2025 01:30 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
लौहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला से उसका देवर जबरदस्ती करने की कोशिश कर रहा था। बच्चों के हस्तक्षेप से महिला की इज्जत बच गई। लेकिन, दबंग देवर उसको धमकी भी दे रहा है। भाभी की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपी देवर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी कि 13 नवंबर को वह अपने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान उसका देवर आरिफ उसके कमरे में आ गया। जबरिया उसका हाथ पकड़कर गलत नीयत का प्रदर्शन करने लगा। वह चिल्लाने लगी तो उसके बच्चे दौड़कर आ गए और उसे बचाया। वह धमकी देकर चला गया। यही नहीं उसने यह भी कहा कि उसके भाई ने ही मेरी जिम्मेदारी उसको सौंपी है। थानाध्यक्ष अरविंद शर्मा ने बताया कि मामले में आरोपी देवर आरिफ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें