फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव नानूका में रंजिश के कारण लाठी, डंडे, सरिया से हमला, कई लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। उपमंडल के गांव नानूका में रंजिश के कारण लाठी, डंडे, सरिया से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। झगडे़ में कई लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए नलहड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत पर पुलिस ने 14 नामजद आरोपियों के खिलाफ बृहस्पतिवार शाम मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित उम्मर पुत्र बन्ने खां निवासी गांव नानूका थाना तावडू ने बताया कि आरोपी की उनके परिवार के साथ रंजिश चल रही थी। 3 नवंबर को पीड़ित के बेटे मोमिन की शादी थी। शादी के बाद आरोपी जाकिर ने पीड़ित के घर जाकर पुत्रवधू को दावत पर बुलाने का आग्रह किया। पीड़ित के दावत पर आने से मना करने पर आरोपी ने उन्हें धमकी दी। आरोप है कि 9 नवंबर को पीड़ित का बेटा गांव में स्थित एक दुकान से सामान लेकर घर आ रहा था तो रास्ते में आरोपी जाकिर व उसकी पत्नी ने अपशब्द कहते हुए उसके साथ मारपीट की। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित का कहना है कि 10 नवंबर को पंचायत स्तर पर मामले को सुलझाने के लिए एक पंचायत बुलाई गई थी। जब पीड़ित पंचायत में जाने लगा तो योजना बनाकर आरोपी जाकिर, निसार, जावेद, जुबैर, साहुन, मुबारिक, जमशेद, रफीक, सददीक, मुन्फेद, इस्ताक, इमरान, हाकम व अजरु ने लाठी, डंडे, सरिया, कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें पीड़ित पक्ष के कई लोगों को गंभीर चोटें आई। जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नलहड़ नूंह में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़ित उम्मर की शिकायत पर 14 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें