फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने का आरोप, 14 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनगवां। रिठट गांव में एक व्यक्ति को जबरन धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने और उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर जिला पार्षद मुमताज, पूर्व सरपंच कमाल सहित 14 लोगों के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक धाराओं के तहत मामला कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी पक्ष ने मामले को झूठा और मनगढ़ंत बताया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रिठट गांव के पप्पू पुत्र रामचंद्र ने पिनगवां पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि उनके गांव के जिला पार्षद मुमताज अली, पूर्व सरपंच कमाल सहित कई लोग उसे धर्म परिवर्तन के लिए उकसा रहे हैं। उसके साथ मारपीट भी की गई है और धर्म परिवर्तन नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। पुलिस ने शिकायत मिलते ही मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है, अगर पीड़ित पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों में सच्चाई पाई गई तो नामजद लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उधर जिला पार्षद मुमताज अली ने बताया कि पप्पू ने जो धर्म परिवर्तन करने के आरोप लगाए हैं वे सब मनगढ़ंत है। गांव में रंजिश के चलते पूर्व सरपंच कमाल सहित आधा दर्जन प्रमुख लोगों को भी नामजद किया गया है। उनका कहना है कि 1 अगस्त को ईद की नमाज के बाद दिलबाग ने अपने एक दर्जन साथियों के साथ गांव के 8 लोगों पर फायरिंग कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। दिलबाग ने फायरिंग मामले में क्रॉस केस बनवाने की कोशिश की उसी दिन पप्पू, माहूंन और रुकमुद्दीन की एमएलआर कटवा ली थी जब पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज करने से मना कर दिया तो दिलबाग ने अपने डंपर चालक पप्पू से धर्मपरिवर्तन की झूठी शिकायत देकर मामला दर्ज करा दिया जो सरकार गलत है। उन्होंने कहा इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग को लेकर वे शुक्रवार को प्रमुख लोगों के साथ नूंह एसपी से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें