फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: न्यायालय के आदेश पर मारपीट के आरोपियों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। विपक्षियों के हाथों जमकर पिटाई की शिकार हुई महिला केस दर्ज कराने के लिए लगातार तीन महीने तक धनघटा थाने का चक्कर काटती रही, लेकिन पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया। थकहार कर महिला अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय की शरण ली तो न्यायालय ने महिला की पिटाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर एक सप्ताह के भीतर पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, विशुनपुरवा गांव निवासी पुष्पा देवी का कहना है कि 17 जुलाई को बच्चों-बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर विपक्षी रात में 7:30 बजे उनके घर में घुसकर उनको अपशब्द कहते हुए मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए। जिसका प्रार्थना पत्र उसी दिन रात में थाना पर पहुंच कर पुलिस को दी। पुलिस दूसरे दिन आने की बात कह कर उस दिन कोई कार्रवाई नहीं की। उसके बाद 3 महीने तक लगातार दौड़ाती रही लेकिन विपक्षियों के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया। थककर पुष्पा देवी अधिवक्ता उदयभान पासवान और बलराम यादव के माध्यम से न्यायालय की शरण ली।
न्यायालय ने सुनवाई करते हुए पुलिस को निर्देशित किया कि इस मामले में पुष्पा देवी के विपक्षियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत करें। एसओ धनघटा जयप्रकाश दूबे ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पुष्पा देवी के विपक्षियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें