फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसोटेक बिल्डर पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एसोटेक बिल्डर के एमडी समेत 13 पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

नोएडा। एसोटेक बिल्डर के पूर्व निदेशक की शिकायत पर कंपनी के एमडी समेत 13 लोगों के खिलाफ कोतवाली फेज थ्री में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पूर्व निदेशक ने एमडी व डायरेक्टर समेत अन्य पर पैसों की हेराफेरी कर निवेशकों से हजारों करोड़ की ठगी का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की गई थी। जिसके बाद कोतवाली फेज थ्री ने पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सेक्टर-50 निवासी मनोज श्रीवास्तव एसोटेक के पूर्व निदेशक हैं। पूर्व एमडी का आरोप है कि एमडी संजीव श्रीवास्तव ने पैसों की हेराफेरी की है और अब कंपनी को घाटे में बता रहे हैं। उन्होंने कंपनी की तरफ से फ्लैट बेचने में बड़े स्तर पर अनियमितता बरतते हुए निवेशकों के साथ धोखाधड़ी किए जाने की बात कही है। उनकी शिकायत पर पुलिस ने एसोटेक के एमडी संजीव श्रीवास्तव, इनके भाई व डायरेक्टर राजीव श्रीवास्तव, संजीव की पत्नी डायरेक्टर प्रिया श्रीवास्तव समेत अल्पना श्रीवास्तव, महेंद्र कुमार राय, अचलानंद शर्मा, सुशील कुमार श्रीवास्तव, सीके सिंह, प्रवीण कुमार, शिवानी प्रियम, इनाक्षी प्रियम, अनूप श्रीवास्तव व अजय मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली फेज थ्री के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इन्होंने एमडी व डायरेक्टर पर आरोप लगाया है कि इन लोगों ने कंपनी को पारिवारिक प्रोजेक्ट बनाकर खरीदारों व निवेशकों से हजारों करोड़ रुपये की ठगी की है। अहम है कि कंपनी का आठ राज्यों में रियल एस्टेट का हजारों करोड़ का कारोबार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें